आगरालीक्स….विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने स्व. डॉ डीपी सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि. प्रांत कार्यालय पर…

कार्यकर्ताओं के अभिभावक थे डॉ. डीपी सिंह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आरबीएस कॉलेज कृषि प्रसार विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीपी सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा आज विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यालय, राजा मंडी पर आहूत की गई, जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्व. डॉ डीपी सिंह जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि स्वर्गीय डॉ डीपी सिंह, ब्रज क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के अभिभावक थे. परिषद में किए गए कार्यों के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा. शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ रोशनलाल अग्रवाल ने उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि स्व. डॉ डीपी सिंह सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे. उनका निधन विद्यार्थी परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह ने कहा कि स्व. डॉ डीपी सिंह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे. सभा में यादवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वर्गीय डीपी सिंह जी का जीवन परिचय रखा.
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ता प्रमोद गुप्ता, टीएन अग्रवाल, अश्वनी ग्रोवर, विजेंद्र सिंह, डॉ राजीव अग्रवाल, नागेंद्र सिकरवार, डॉ चंद्रमोहन, नीरज मोहन, डॉ अभिमन्यु सिंह परमार, सुरेश पंडित, मनोज राघव, शशिकांत अवस्थी, शैलेंद्र गुप्ता ने स्वर्गीय डॉ डीपी सिंह जी के साथ जुड़े संस्थानों को संस्मरण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा का संचालन विद्यार्थी परिषद प्रांत के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष मनु प्रताप सिंह, डॉ राजेश लवानिया, डॉ शार्दुल मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, मनीष गौतम, विजय जैन, डॉ बलराम कांत, प्रांत कार्यालय प्रमुख रमन शर्मा, विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, शुभम कश्यप, प्रशांत यादव आदि उपस्थित रहे.