आगरालीक्स …आगरा में एक फ्लैट में एसी में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया, फ्लैट में महिला और उसके दो बच्चे फंस गए, उन्होंने भागकर जान बचाई। आग से फर्नीचर जलकर स्वाह हो गया।
आगरा की आस्था सिटी रुनकता में हाईवे मथुरा में तैनात दरोगा योगश पाल सिंह चौहान रहते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ बुधवार को मुंबई जाना था, घर पर भतीजे अतुल की पत्नी संजू और उनके दो बेटों को छोड गए। दोपहर में फ्लैट में लगे एसी में शार्ट सर्किट से आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती गई।
संजू और बच्चे फंसे
आग लगने से फ्लैट धुआं फैल गया, इसमें संजू और उनके दोनों बच्चे फंस गए। वह बच्चों को लेकर बाहर की तरफ भागी, फ्लैट में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, इसके बाद शोर मचा दिया। शोर मचाने पर पडोसी आ गए, उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में फ्लैट का पफर्नीचर जलकर स्वाह हो गया।
