आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर रोडवेज बस ने कार को कुचला. कार के आगे चल रहे कंटेनर ने लिया यू टर्न लेने के लिए लगाए थे ब्रेक…कंटेनर और बस के बीच बुरी तरह से पिस गई कार…दो की मौत
आगरा में रुनकता पर रविवार रात को हुए भीषण एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. दोनेां कार में सवार होकर आगरा की ओर आ रहे थे लेकिन आगे चल रहे कंटेनर ने यू टर्न लेने के लिए ब्रेक लगाए जिससे कार सवार युवकों ने भी ब्रेक लाएग, ऐसे में उनके पीछे आ रही रोडवेज बस ने कार कोबुरी तरह से टक्कर मार दी और कार कंटेनर और बस की बीच मेंआकर बुरी तरह से पिस गई. पुलिस ने दोनेां मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है- हादसे में करने वालों की पहचान हो गई है. दोनेां पिज्जा हट में एरिया मैनेजर थे. इनमें एक का नाम दीपक कुमार पुत्र उमााश्ंकर निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना भोगांव मैनपुरी और जयपुरी पुत्र बच्चन सिंह भदौरिया के रूप में हुई है.
लोगों ने बताया कि हाइवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है. मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू टर्न के लिए ब्रेक लगाए. उसके पीछे चह रही कार ने भी ब्रेक लगा दिए लेकिन कार के पीछे आ रहे रायबरेलीडिपो की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ऐसे में कार कंटेनर में जा घुसी. बस में 60 से 65 यात्री सवार थे और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई.