आगरालीक्स ..(Agra News 2nd May)… आगरा में निजी कोविड हॉस्पिटलों द्वारा ज्यादा चार्ज वसूलने और बेड न देने पर सख्ती। सुबह और शाम बेड की सूची, पढे क्या होना चाहिए कोविड हास्पिटल के चार्ज।
आगरा में 24 निजी कोविड हॉस्पिटल हैं। इन हॉस्पिटल के लिए सरकार द्वारा रेट निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में मरीजों से कई गुना ज्यादा रेट वसूले जा रहे हैं, वेंटीलेटर के लिए 26 घंटे का बिल एक लाख रुपये तक वसूला गया । इसे लेकर सख्ती कर दी है।
सुबह शाम लगानी होगी सूची
डीएम प्रभु एन सिंह ने 26 निजी कोविड हॉस्पिटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हें सुबह आठ बजे और शाम चार बजे दिन में दो बार बोर्ड पर अस्पताल में खाली बेड,आईसीयू में खाली बेड और वेंटीलेटर की उपलब्धता की सूची दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
निजी अस्पतालों में 1452 बेड, 115 वेंटीलेटर और 345 आईसीयू
आगरा के निजी कोविड हॉस्पिटल में 1452 बेड हैं, इसमें से 115 वेंटीलेटर हैं और 345 आईसीयू बेड हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने से इन्कार करने पर कार्रवाई की जाएगी।
एनबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज -10 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -15 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर- 18 हजार रुपये हर रोज
बिना एनबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों के लिए
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज- 8 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -13 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर -15 हजार रुपये हर रोज