आगरालीक्स… आगरा की शारदा सिटी पर चला बुलडोजर, 20 नवनिर्मित मकान किए ध्वस्त। कॉलोनी में रह रहे हैं 20 परिवार। ( ADA Demolish construction in Shrada City in Agra)
एडीए की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रजरई रोड पर प्रेम कुमार यादव द्वारा 5000 वर्ग मीटर में शारदा सिटी विकसित की गई। इसके लिए एडीए से मानचित्र पास नहीं कराया गया, एडीए ने नोटिस दिया इसके बाद भी कॉलोनी में निर्माण होता रहा और लोगों को प्लाट बेचे जाते रहे।
20 नवनिर्मित मकान किए ध्वस्त
एडीए के प्रवर्तन दल की टीम ने नोटिस और ध्वस्तीकरण के बाद भी कॉलोनी में निर्माण ना रुकने पर तीसरी बार कार्रवाई की। सोमवार को एडीए की टीम ने कॉलोनी में नवनिर्मित 20 निर्माण ध्वस्त करने के साथ ही सड़क, नाली को ध्वस्त कर दिया।
कॉलोनी में रह रहे 20 परिवार
शारदा सिटी में 20 परिवार भी रहने लगे हैं, एडीए के कई नोटिस के बाद भी कॉलोनी में निर्माण ना रुकने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।