आगरालीक्स.. आगरा में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में अवैध तरीके से दो गेट बना लिए गए, कालोनी के लोगों की शिकायत पर एडीए ने दोनों गेट किए सील।
आगरा के सिकंदरा में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल है। स्कूल से लगी हुई प्रतीक विहार कॉलोनी है, कॉलोनी के लोगों ने एडीए में शिकायत की, इसमें आरोप लाए गए सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में एक मुख्य गेट है। इसके अलावा दो और गेट बना दिए हैं। ये दोनों गेट प्रतीक विहार कॉलोनी में हैं। सुबह से दोपहर तक स्कूल के वाहनों के आने से कॉलोनी में जाम लगने लगा है, इससे लोग परेशान हैं।
दो बार नोटिस का नहीं दिया जवाब
प्रतीक विहार कॉलोनी के लोगों की शिकायत के बाद एडीए ने नवंबर 2020 में नोटिस दिया, इसके बाद फरवरी में नोटिस दिया गया। मगर, स्कूल प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया। एडीए की टीम शुक्रवार को स्कूल पहुंची। एडीए के सहायक अभियंता एके सिंह का मीडिया से कहना है कि सेंट फ्रांसिस कांवेंट स्कूल के स्वीक्रत मानचित्र में 12 मीटर सडक पर उत्तर दिशा में गेट दर्शाया गया है, मौके पर गेट का 36. 50 मीटर की जगह 17. 90 मीटर पर मिला, इसके बाद एक छोटा गेट आर मिला, इन दोनों गेट को सील कर दिया है।