आगरालीक्स.. आगरा की अनुपम ग्रीन में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला, पीपी नगर में भी किए गए अवैध निर्माण पर एडीए ने बुलडोजर चलाया। इस तरह बिना नक्शा पास किए हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
सिकंदरा स्थित अनुपम ग्रीन कॉलोनी के मुख्य द्वार के आसपास एडीए ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनी के द्वार के पास किए गए निर्माण का लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने किसी तरीके स्थिति को संभाला।
अनुपम ग्रीन कॉलोनी का नक्शा एडीए से पास है। कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास चार-चार कॉलम व शेड का निर्माण कर लिया गया। इसकी शिकायत एडीए में की गई। एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर बुधवार दोपहर संयुक्त सचिव सोमकमल सहित अन्य अफसर पहुंचे। जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। टीम में यूएन पांडेय, राजकपूर, एके सिंह, पंकज शुक्ला सहित अन्य शामिल रहे।