Aligarhleaks( Chaman Sharma): अधिकतर यह देखा जाता है कि …अगर कहीं किसी कार्यक्रम में कोई बड़ा अधिकारी शिरकत करता है, तो वह फीता काटना, अध्यक्षता करना, वक्तव्य प्रस्तुत करना, ही अपनी शान समझता है। अगर एक मंडल स्तर का अधिकारी वहां खुद काम में हाथ बंटाऐ व कार्य को अंजाम दे, तो वह काबिल-ए-तारीफ ही कहलाएगा। वाक्या है विगत माह 30 दिसंबर में अलीगढ़ जनपद के छर्रा स्थित सीएचसी का जहां महिला नसबंदी शिविर के दौरान निरिक्षण पर आईं अलीगढ़ मंडल के 4 जनपद अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस की स्वास्थ्य विभाग उच्च अधिकारी एडी हैल्थ डाॅ मंजू सक्सैना ने वहां 34 महिलाओं के नसबंदी अभियान में हाथ बंटाया और ओपरेशनों को किया। नसबंदी विशेषज्ञ डाॅ राम बिहारी की अनुपस्थिती में एडी हैल्थ डाॅ मंजू सक्सैना ने अपने चिकित्सक के फर्ज को बखूबी निभाया। इस दौरान उनके साथ दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय की महिला चिकित्सक के निर्देशन वाली टीम, डाॅ राज कुमार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ अतुल गोविंद, स्टाफ नर्स गुंजन, बार्ड बाॅय जमुनादास ने उनके फर्ज के बखूबी अंजाम देने को सलाम किया और उन्हें सहयोग प्रदान किया। ज्ञातव्य है कि डाॅ मंजू सक्सैना ने बतौर एडी हैल्थ हाल ही में ज्वाइन किया है, उनके चिकित्सा क्षेत्र के प्रति इस निष्ठा को काबिल-ए-तारीफ कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी।