आगरालीक्स…(23 October 2021 Agra News) 14 साल बाद माचिस की डिब्बी भी होने जा रही है महंगी. नई कीमतें एक दिसंबर से हो रही लागू…जानिए क्या होंगे नए रेट
एक दिसंबर से बढ़ रहे रेट
पेट्रोल—डीजल, घरेलू गैस, सरसों का तेल, रिफाइंड के बाद अब दैनिक उपयोग में आने वाली माचिस की डिब्बी भी महंगी होने जा रही हे. देश के पांच प्रमुख उद्योगों ने कच्चे माल की कीमत में इजाफा होने के बाद अब माचिस के दाम भी बढ़ाने का फैसला किया है. 14 साल बाद माचिस की कीमत बढ़ाई जाएगी. एक दिसंबर से अब माचिस की कीमत एक रुपये से बढ़ाकर दो रुपये करने का फैसला किया गया है.
2007 में बढ़े थे दाम
बता दें कि अंतिम बाद वर्ष 2007 में माचिक की डिब्बी की कीमत बढ़ाई गई थी. तब 50 पैसे से बढ़ाकर माचिस की डिब्बी की कीमत एक रुपये कर दी गई थी. माचिस निर्माताओं ने कहा कि इसकी वजह कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी है. उनहोंने बताया कि दस से अधिक प्रकार के कच्चे माल की कीमत की जरूरत होती है. कच्चे माल के दाम बढ़ने से इसके दाम बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है.