Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks After the death of children due to dengue, SP leaders demonstrated vigorously at the CMO office
agraleaksआगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइवहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

After the death of children due to dengue, SP leaders demonstrated vigorously at the CMO office

165

आगरालीक्स(24th September 2021 Agra News)… डेंगू और वायरल बुखार से मौतों के बाद सपाइयों ने घेरा सीएमओ आॅफिस.

सपा नेताओं का सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
आगरा में डेंगू और वायरल बुखार से बच्चों की मौतों का सिलसिला रुक नहीं कर रहा है। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्स चिकित्सा अधिकारी का आॅफिस घेरा। जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ती जा रही हैं। डेंगू और वायरल बुखार से बच्चे तड़प—तड़प कर मर रहे हैं। आठ दिन में 13 बच्चों की मौत से हाहाकर मच गया है। फिर भी यह स्वास्थ विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा। गांवों में ज्यादा बुरा हाल है। यहां दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

भाजपा सरकार में चरमरा गईं स्वास्थ्य सेवाएं
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना काल के शुरुआत के लॉकडाउन में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। तब विभिन्न बीमारियों का इलाज नहीं मिला था। इलाज न मिलने से कई लोगों की जान चली गई। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से लोग मौत के मुंह में समाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि अब डेंगू बुखार ने हाहाकार मचा दिया है तो स्वास्थ्य सेवाएं फिर से चरमरा गई हैं। मरीजों को समय से समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंची, एंटी लार्वा व दवा का छिड़काव शहर और देहात में नहीं किया गया तो सपा उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देते सपा नेता

ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष मधुसूधन शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, जिला महासचिव पिंटू यादव, महासचिव पवन दोनेरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू शरीफ, निर्वेश शर्मा, एडवोकेट अरुण तेहरिया, मुकेश यादव, अमित यादव आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!