आगरालीक्स…सोने पर आयात शुल्क बढ़ने के बाद कीमतों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी रहा। चांदी की कीमतों में जरूर कुछ तेजी रही।
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। एक जुलाई से सरकार के पांच प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने से एक दम एक हजार रुपये से ज्यादा का उछाल आया था। आज सोना 51,950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।
चांदी के भावों में जरूर तेजी का रुख रहा। हालांकि इस पर आयात शुल्क कम हुआ है। चांदी 57 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंचने के बाद शनिवार को 58,649 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
सर्राफा कारोबारियों का मानना है, सोने की कीमतों में कुछ और तेजी आ सकती है लेकिन चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।