आगरालीक्स..(Agra News 20 April )… आगरा में एयर टू आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। अब 1200 आक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगे।
आगरा में आक्सीजन सिलिंडर की कमी है। एडवांस गैस एजेंसी सिकंदरा से ही आक्सीजन सिलिंडर भरे जा रहे हैं, वहां लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में टेढी बगिया में एयर टू आक्सीजन प्लांट पर आर्मी की मदद से काम शुरू किया गया।
देर रात प्लांट हुआ शुरू, डीएम ने आन किया स्विच
अग्रवाल एयर टू आक्सीजन प्लांट गुरुवार देर रात शुरू हो गया, डीएम प्रभु एन सिंह ने स्विच आन किया। इस प्लांट से 1200 आक्सीजन सिलिंडर 24 घंटे में भरे जा सकेंगे।
सेंट पीटर्स से मिल रहे सिलिंडर
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को आक्सीजन की जरूरत पड रही है। इन मरीजों के लिए आक्सीजन सिलिंडर सेंट पीटर्स कालेज से मिल रहे हैं। यहां 20 हजार रुपये से अधिक की सिक्योरिटी जमा कराई जा रही है, इसके बाद सिलिंडर भर कर दिया जा रहा है। इसके लिए डॉक्टर का पर्चा, मरीज का आधार कार्ड और मरीज गंभीर है, इसका प्रूफ लिया जा रहा है।