Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agr News: Medical students waiting for the exam for four months, met the Vice Chancellor…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agr News: Medical students waiting for the exam for four months, met the Vice Chancellor…#agranews

177

आगरालीक्स…आगरा के अंबेडकर विवि की लापरवाही, मेडिकल छात्रों का भविष्य खतरे में. चार महीने से कर रहे परीक्षा का इंतजार स्टूडेंट. कुलपति से मिले…

नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा एमबीबीएस में काम्पेटेंसी बेस्ड मेडिकल एजूकेशन कोर्स लागू किया है। इसके तहत एमबीबीएस 2020 बैच के द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं दिसंबर 2022 में हो जानी चाहिए थी। वहीं, जनवरी, फरवरी 2023 में तीसरे वर्ष की परीक्षाएं हो जानी चाहिए। मेडिकल कालेजों में द्वितीय वर्ष की परीक्षा के बाद कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आगरा के आंबेडकर विवि से संबद्ध एसएन मेडिकल कालेज सहित अन्य मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस बैच 2020 के छात्रों की द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिसंबर 2022 में होनी थी। मगर, चार महीने बाद भी परीक्षाएं नहीं हुई है। जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं और प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षाएं जनवरी 2023 में ही कर ली हैं। परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर एसएन के एमबीबीएस छात्र सोमवार को विवि पहुंचे। कुलपति प्रो. आशु रानी से मिलकर परीक्षाएं कराने की मांग की।

नेक्स्ट में नहीं हो पाएंगे शामिल, बर्बाद हो जाएगा साल
एमबीबीएस 2020 के छात्रों की राष्ट्रीय निकास परीक्षा (नेक्स्ट) 2024 में प्रस्तावित हैं। सत्र विलंब से शुरू होने से छात्र नेक्स्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे और एक साल बर्बाद हो जाएगा। इस मामले में कुलपति प्रो. आशु रानी का कहना है कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी, इसके लिए तैयारी शुरू करा दी गई है। सप्लीमेंटरी के छात्र देर से परीक्षाएं कराना चाहते हैं लेकिन उनके कारण बैच 2020 के छात्रों को समस्या आ सकती है इसलिए जल्द परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!