आगरालीक्स….आगरा में राहत की खबरः कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी. तीन दिन में रिकाॅर्ड 1095 मरीज ठीक भी हुए…
3 दिन में 1095 मरीज ठीक भी हुए
आगरा में कोरोना महामारी ने जिस स्पीड से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू किया है उसने हालात खराब कर दिए हैं. लेकिन पिछले तीन दिन से आगरा में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. पिछले तीन दिन के अंदर आगरा में कुल 1561 कोरोना संकमित मिले हैं जबकि इन तीन दिनों में 1095 लोग कोरेाना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. आगरा के लिए ये खबर बउ़ी राहत देने वाली खबर है.
4197 कोरोना मरीज
आगरा में अभी 4197 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. ये मरीज आगरा के एसएन और जिला अस्पतालों के अलावा शहर के निजी कोविड अस्पतालों में भी भर्ती है. इसके अलावा इनमें से बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे हैं. प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम इन मरीजों पर अपनी नजर रखे हुए हैं.