आगरालीक्स ..आगरा में 13 जनवरी को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, सर्दी का आरेंज अलर्ट, आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्च तक की तारीख बुक.

आगरा का प्रेस रिव्यू
15 शहरों में पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन, यूपी में 1 40 लाख खुराक पहुंची, अब शहरों में पहुंचाई जाएगी। कौन सा टीका लगवाना चाहते हैं, इसका विकल्प आम लोगों को नहीं मिलेगा, सरकार को 200 रुपये में दी कोविशील्ड की खुराक, बाजार में एक हजार में मिलेगी, लेकिन अभी बाजार में बेचने की नहीं मिली अनुमति।
किसान आंदोलन, कृषि कानूनों के अमल पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई चार सदस्यीय समिति, दो महीने में समिति देगी रिपोर्ट। समिति की पहली बैठक 10 दिन में। पहली बार संसद से पारित कानून पर लगी रोक। राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में 24 तक लगाया आपातकाल, उत्तर भारत को चार दिन कंपकंपाएगी शीतलहर, मैदानी इलाकों के लिए आरेंज अलर्ट जारी,

अमर उजाला मंडी समिति बरौली अहीर में आठ करोड से बनी सुपर मार्केट की डेढ साल में एक भी दुकान नहीं बिकी, शर्मनाक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला दोस्त की पत्नी का मोबाइल नंबर।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तीन दिन के लिए आगरा में, किसानों से करेंगी संवाद

दैनिक जागरण कोरोना की वैक्सीन 16 केंद्रों पर 16 जनवरी को लगेगी, 160 वाइल आएंगी।
कोरोना के 13 नए केस
बर्ड फ्लू के मरीजों के लिए मिलीं 7000 टेमीफ्लू टेबलेट
हिंदुस्तान सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा
बर्ड फ्लू अलर्ट, जिस मुर्गे की कलंगी होगी बैंगनी उसकी तलाश
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मार्च तक की तारीख हो चुकीं बुक

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/