आगरालीक्स.. आगरा के न्यूजपेपरों में आज 17 मार्च को प्रकाशित खबरें,आगरा के भाजपा नेताओं सहित 34 की सुरक्षा एक महीने और बढी, यूपी में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश।

आगरा का प्रेस रिव्यू
कोरोना की महाराष्ट्र में दूसरी लहर, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात के सात शहरों में नाइट कर्फ्यू। केंद्र सरकार ने कहा, कंटेनमेंट जोन बनाकर रोकें कोरोना संक्रमण। पीएम मोदी की कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज। पाक्सो एक्ट में नाबालिग की उम्र 16 करने का प्रस्ताव। यूपी में चार चरणों में होंगगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश, इस बार एक ही मतपेटी में पडेंगे सभी मतपत्र। 2015 के आधार पर आरक्षण का रास्ता साफ। पीएम मोदी के प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा। सबसे प्रदूषित शहरों में आगरा सहित यूपी के 10 शहर। बैंक कर्मियों की हडताल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा सभी बैंकों का निजीकरण नहीं। विशेष मामलों में 24 सप्ताह तक गर्भपात के लिए संसद की मंजूरी।

अमर उजाला सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन सगे भाई सहित पांच की मौत, आगरा के फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में हुआ दर्दनाक हादसा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए सडक किनारे गाडी खडी करने पर काटा जा रहा चालान।
बोदला मारुति एस्टेट रोड की एक लेन डेढ महीने और बंद रहेगी।
भाजपा नेताओं सहित 34 की सुरक्षा एक महीने और बढी
दैनिक जागरण संजय प्लेस में दूसरे दिन भी चला अभियान, 28 निर्माण ध्वस्त, संजय प्लेस पार्किंग पर मिला स्टे
2051 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती, तीन पर मुकदमा।

हिंदुस्तान आगरा दुनिया का 17 वां संबसे प्रदूषित शहर।
जोंस मिल प्रकरण मामले में एसआईटी करेगी जांच
बैंक कर्मियों की हडताल के दूसरे दिन ड्राई हो गए 400 एटीएम
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/