आगरालीक्स.. आगरा का एक अप्रैल का प्रेस रिव्यू, आज से 45 से अधिक उम्र के लोग लगवा सकते हैं वैक्सीन, स्कूलों में आज से नया सत्र, आगरा में आठवीं तक के स्कूल बंद.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
इमरान सरकार ने भारत से व्यापार को दी मंजूरी, पीपीएफ समेत छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरों में 1. 1 फीसद तक की कटौती। आधार पैन को जोडने की समय सीमा 30 जून तक बढी। आज से 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका, लखनउ में देहज का बहिष्कार कर मस्जिद में निकाह। बंगाल और असम में आज दूसरे चरण का मतदान। क्रषि कानूनों पर गठित समिति ने रिपोर्ट सौंपी।

अमर उजाला टीके के लिए कम पहुंचे लोग, बर्बाद हुई 8671 डोज
सूबे का पांचवां गर्म शहर रहा आगरा
सूर्य नगर में पानी की लाइन तोडकर डाली केबल

दैनिक जागरण वैक्सीन की दो डोज लगवाने के बाद एक महीने बाद एसएन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा निधि गुप्ता कोरोना संक्रमित
आज से 10 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
विवाहिता से झरना नाले पर पति को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी अरेस्ट
हिंदुस्तान कुलपति के संक्रमित मिलने पर दीक्षा समारोह स्थगित करने के लिए राजभवन भेजा पत्र
स्कूलों में पांच अप्रैल से नया सत्र लेकिन किताबें नहीं आईं
एसएन में अल्ट्रासाउंड के लिए 13 दिन बाद नंबर
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/