आगरालीक्स… आगरा का 25 अप्रैल का प्रेस रिव्यू, यह संक्रमण की लहर नहीं सुनामी, जो भी आक्सीजन रोकेगा, उसे लटका देंगे।

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
यह संक्रमण की लहर नहीं सुनामी, जो भी आक्सीजन रोकेगा, उसे लटका देंगे। अदालत ने पूछा, 15 मई तक कोरोना के चरम पर रहने को लेकर केंद्र सरकार की क्या तैयारी है। दिल्ली में 21 की मौत, आक्सीजन खत्म होने से कम दबाव पर थे संक्रमित। केंद्र का जवाब कर रहे हैं हर संभव प्रयास। नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में नौ की मौत। राज्यों को 600 रुपये और अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगा देसी टीका। सिंगापुर से भारत पहुंचे 4 क्रायोजेनिक कंटेनर, पश्चिमी यूपी में हवाई जहाज से आएगी आक्सीजन। सीएम योगी ने कहा, आक्सीजन की कमी नहीं, समस्या कालाबाजारी है, आक्सीजन का आडिट कराएंगे, 32 नए प्लांट भी लग रहे हैं, तैयारी पहले से बेहतर है। आईआईटी, आईआईएमए से कराएंगे आडिट। जिसे जरूरत हो वही करे रेमडेसिविर का इस्तेमाल। एडीजी कानून व्यवस्था ने जारी किए निर्देश, कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई।

अमर उजाला
1-10 अस्पतालों में आक्सीजन खत्म, मरीज किए डिस्चार्ज
2-35 टन की खपत, 10 टन की आपूर्ति
3-9 दिन में 34 मरीजों की मौत, 4393 संक्रमित
4-सांस लेने में दिक्कत, भर्ती होने के लिए भटकते रहे मरीज
5-20 घंटे धुआं उगल रहीं विद्युत शवदाह ग्रह की चिमनियां
6-एंबुलेंस नहीं मिली तोकार की छत पर पिता का शव बांधकर पहुंचा बेटा
7-आगरा में नहीं मिली जगह, 90 किलोमीटर दूर अलीगढ में किया अंतिम संस्कार

दैनिक जागरण
1- हर पांचवां कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र का, 530 कोरोना के नए केस
2-छत्ता में लुटेरी दुल्हन ने की थी व्यापारी की हत्या, शादी का झांसा देकर फंसाया
3-ठग कंपनी के सरगना सहित सात अरेस्ट
4-कालिंदी विहार मामले में चैकी प्रभारी लाइन हाजिर, क्राइम ब्रांच को सौंपी विवेचना
5-डेढ करोड की हेरोइन के साथ सिंचाई विभाग का कर्मी अरेस्ट

हिंदुस्तान
1-दोबारा संक्रमण के डर से घर नहीं जा रहे मरीज
2-अब स्क्रीन पर दिखाई देंगे अस्पतालो के बेड
3-कोरोना से आनलाइन पढाई भी प्रभावित
4-मथुरा और फीरोजाबाद के गंभीर मरीजों को आगरा लाने पर रोक
5- एडीएम की हालत गंभीर,कर्मचारी अधिकारी बीमार
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाॅग इन करें https://agraleaks.com/