Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: 400 people got Covid 19 vaccinations in free camp of Sarvodaya# agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Agra: 400 people got Covid 19 vaccinations in free camp of Sarvodaya# agranews

120

आगरालीक्स…आगरा में वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह. निशुल्क कैंप में 400 लोगों ने कराया कोविड 19 टीकाकरण.

लोगों में बढ़ रही जागरूकता
कोविड-19 के मामले में फिर से उछाल आने से लोगों में इसके टीकारण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। भारत विकास परिषद सर्वोदय द्वारा आयोजित निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण कैम्प में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 400 लोगों ने टीकाकरण कराया। वर्तमान में विजय नगर कॉलोनी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जीवनी मंडी में आयोजित कैम्प में 45 वर्ष से कम उम्र के 40 से अधिक लोग भी पहुंचे, जिन्हें टीकारण के बिना निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं 45 से अधिक उम्र के लोगों को भीड़ अधिक होने के कारण अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

टीकाकरण को जुटने लगी भीड़
कैम्प का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे होने से पहले ही टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। जानकारी होने पर अपने आस-पड़ौस के लोगों को भी साथ लेकर पहुंचने लगे। सुबह 11 बजे तक ही 280 लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोपहर एक बजे तक चलने वाला कैम्प शाम 5 बजे तक चला। परिषद के संस्थापक सदस्य श्याम माहेश्वरी ने बताया कि मई माह में परिषद द्वारा किसी अन्य क्षेत्र में फिर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। वैक्सीनेशन जीवनी मंडी पीएसी अर्बन की चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना शर्मा के निर्देशन में किया गया।

इन लोगों का रहा सहयोग
इस अवसर पर परिषद् के सदस्यों में मुख्य रूप से संस्थापक अजय गोयल, अध्यक्ष अतुल गोयल, सचिव अनूप अग्रवाल, नीरज, रविंद्र, मनीष, बालमुकुंद, सचिन, कमलनयन, उर्मिला, सीमा, डॉ० तिवारी, डॉ ०मेघना शर्मा ,आरती ,अंजलि, नीरज स्टाफ नर्स आशा रानी, मधु जी,मंजू, मुकेश , मधु आदि ने सभी अवस्थाएं कैंप की संभाली.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!