आगरालीक्स…आगरा में फ्री वैक्सीनेशल के लिए लगा कैम्प…510 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन, कई लोग बारी न आ पाने के कारण निराश लौटे.
श्रीगिरार्जजी सेवा मंडल कैम्प में 510 ने कराया कोविड-वैक्सीनेशन
कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के प्रति लोगों में उत्साह और जागरूकता तेजी से बढ़ रहा है। श्रीगिरार्जजी सेवा मंडल परिवार द्वारा आयोजित निःशुल्क कोविड-19 टीकाकरण कैम्प में 510 लोगों द्वारा वैक्सीनेशन कराने के बाद कई लोगों को बारी न पाने के कारण निराश लौटना पड़ा। प्रातः 9 बजे प्रारम्भ हुए कैम्प में सुबह दोपहर 11.30 बजे तक 416 रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। वर्तमान में विजय नगर कॉलोनी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जीवनी मंडी में आयोजित कैम्प में 45 से अधिक उम्र के लोगों को भीड़ अधिक होने के कारण अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कैम्प शाम 6 बजे तक चला।
सुबह 8 बजे से ही लगने लगी भीड़
सुबह 9 बजे प्रारम्भ होने वाले कैम्प के लिए 8 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि पहली डोज लेने के 42 दिन पूरे होने से पहले ही लोग दूसरी डोज लेने के लिए कैम्प में पहुंच रहे हैं। इस बात के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया कि पहली डोज लेने के 42 से 60 दिन के अन्तराल में ही दूसरी डोज लगवाई जाए। लेकिन लोगों में अब कोविड के प्रति बढ़ते भय और जागरूकता के कारण उन्हें समझा पाना मुश्किल हो रहा है। अध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने जल्दी ही दूसरा कैम्प आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक कपिल नागर, सह संस्थापक मनोज गर्ग, श्याम माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, महामंत्री अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष मित्तल, दिनेश चंद, मयंक जैन, बाल मुकुन्द, पुनीत कुमार, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।