आगरालीक्स.. आगरा देश का नौवां सबसे प्रदूषित शहर, खांसते खांसते लोग परेशान, इमरजेंसी किट में 630 रुपये का पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर घर पर रखने की सलाह।
आगरा में 25 दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 रिकार्ड किया गया, इस तरह आगरा देश का 9 वां सबसे प्रदूषित शहर रहा, आगरा में सांस रोगियों को प्रदूषण का स्तर बढने से परेशानी होने लगी है। एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए, यह 350 से भी अधिक है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण का असर लंग के साथ ही हार्ट पर भी पडता है, किसी मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो वह पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल कर तुरंत डाक्टर तक पहुंच सकता है, इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है।