आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए ने अमेरिकन इंस्टीट्यूट सहित दो कोचिंग और दो लाइब्रेरी की सील, 35 को दिए नोटिस। ( Agra ADA News: Two coaching & two Library seal )
लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए द्वारा शहर की कोचिंग, लाइब्रेरी की जांच कराई जा रही है। एडीए के सचिव संजय कुमार के अनुसार, संजय प्लेस ब्लॉक 51 स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंग्लिश लैंग्वेज प्राइवेट लिमिटेड कोचिंग संचालित हो रही थी, कोचिंग बेसमेंट में थी और अंदर जाने और बाहर निकलने का रास्ता संकरा था कोचिंग को सील कर दिया है। इसके साथ ही शू मार्केट संजय प्लेस स्थित सौरभ क्लासेज को सील किया गया है। वहीं, टेढ़ी बगिया ऋषि मार्केट स्थित केसी लाइब्रेरी और एमबीडीएस लाइब्रेरी को सील किया गया है।
35 को नोटिस
एडीए की टीम ने बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माण में चल रहे कोचिंग सेंटर और सुरक्षा मानक पूरे न होने पर 35 को नोटिस दिया है। इसमें से हरीपर्वत वार्ड के 18 और छत्ता वार्ड के 11 कोचिंग सेंटर हैं।