आगरालीक्स….आगरा काॅलेज के एक और प्रोफेसर की कोरोना से मौत. गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. हरीश रावत नहीं रहे.
आज सुबह 5:30 बजे आगरा कालेज आगरा गणित विभाग के Associate Professor डॉ हरीश शर्मा की कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। औटा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. गौरव कौशिक के अनुसार डॉ हरीश शर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कोविड वैक्सीन कैंप में वैक्सीन लगवाई थी। तभी से उन्हें लगातार बुखार आ रहा था। उनकी अधिक तबीयत खराब होने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
औटा महामंत्री डॉ भूपेंद्र कुमार चिकारा, डॉ शशि कांत पांडे, डॉ गौरव कौशिक, डॉ विक्रम सिंह, डॉ श्याम गोविंद सिंह, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ केशव सिंह डॉ आनंद प्रताप सिंह आदि शिक्षकों ने उनकी मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इससे पूर्व 24 अप्रैल 2021 को कोरोना 19 के संक्रमण से आगरा कॉलेज आगरा भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ पी के सिंह पोरूष एसोसिएट प्रोफेसर का देहांत भी हो चुका है।