
शनिवार को होटल डबल ट्री वाई हिल्टन में युवा उद्यमी व प्रोफेशनल्स की संस्था ‘आगरा बिजनेस फाॅरम’ की तीसरी बिजनिस मीटिंग में ‘‘डिजिटल मार्केटिंग-व्यापार को नेक्स्ट लेवल की ओर ले जाने की शक्ति।’’ पर मंथन किया गया।
मुख्य वक्ता आॅक्टेन इन के संस्थापक पुनील मुदगल ने परम्परागत मार्केटिंग पर डिजिटल मार्केटिंग के फायदे गिनाये और आगरा के उद्यमियों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग द्वारा वे विश्वभर के बाजारों तक पहुँच सकते हैं और अपनी बिक्री में आशातीत वृद्धि कर सकते हैं। फिलिपकार्ड का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग द्वारा फिलिपकार्ड ने अपना ब्राण्ड, कस्टूमर बेस, डाटा व इन्टरएक्चुअल प्रोपर्टी का विकास किया और आगरा के युवा उद्यमियोें को आव्हान किया कि वे डिजिटल मार्केटिंग को अपनाये व अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ अपनी कम्पनी का मूल्यांकन बढ़ायें।
ब्रूस क्ले इण्डिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने सर्च इंजन आॅप्टीमाईजेशन प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और बताया कि किस प्रकार व्यापार में इसका प्रयोग करने से व्यापारिक समृद्धि व विस्तार मिलता है।
सोशल मीडिया से ब्रांड बिल्डिंग
रिपिल लिंक्स के सह-संस्थापक दीपक सखूजा व पायल सखूजा ने सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, कोरा का प्रयोग करते हुए ब्राण्ड बिल्डिंग के महत्व को समझाया और यह भी बताया कि किस प्रकार सैलेब्रिटीज के द्वारा आपके ब्राण्ड बिल्डिंग में सहयोग मिलता है।
आगरा बिजनेस फाॅरम के संस्थापक राहुल जैन व तरून अग्रवाल ने ए0बी0एफ0 के गठन के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया और बताया कि किस प्रकार आज के युवा उद्यमी पारम्परिक रूप से व्यापार कर रहे हैं जबकि व्यापार एवं उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए हमे अपने व्यापारों को इन्टरनेट, बेवसाइट्स और सोशल मीडिया से जोड़ना होगा। इसी उद्देश्य से इस मीटिंग का आयोजन किया गया ताकि हमारे उद्यमों को हम ‘नेक्स्ट लेवल ’ तक ले जा सकें।
इस दौरान रोहित जैन, हेमन्त जैन, रजत अस्थाना, अमित अग्रवाल, आकाश महाजन, माधम मोहन बंसल, प्रशान्त जैन, आशीष अग्रवाल, क्षितिज सचदेवा, कपिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सनी मांगलिक, कपिल मित्तल, सौरभ मित्तल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रूमू दत्ता ने मास्टर आॅफ सेरीमनीज का दायित्व संभाला और धन्यवाद ज्ञापन सह-संस्थापक दीपक राघव ने किया।
Leave a comment