आगरालीक्स… आगरा में चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है, अब सरकारी महकमे में तबादले से लेकर अन्य कार्य हो सकेंगे। आगरा के कई सरकारी विभागों में तबादले हो सकते हैं। इसके साथ ही कैश लेने से लेकर अन्य पाबंदी भी समाप्त हो गई हैं।
नगर निगम चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही आगरा में आदर्श आचार संहिता लगा दी गई थी। इसके बाद सरकारी कार्यालयों में तबादले के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया था। इसके साथ ही विभागों में भी नए प्रस्ताव पारित नहीं किए जा रहे थे। नए प्रोजेक्टों की घोषणा पर विराम लग गया था, नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष जेपी सिंह ने शनिवार को आचार संहिता खत्म होने की सूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम अब जारी हो गए हैं। अब प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी नहीं रह गई है।