आगरालीक्स … सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में आगरा आ जाएंगे। वे मेट्रो के कार्यों का निरीक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक भी। आगरा मेट्रो में कब सफर कर सकेंगे, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा और आगरा के दौरे पर आ रहे हैं। पहले वे मथुरा जाएंगे, इसके बाद आगरा में समीक्षा बैठक करेंगे। वे रात सात बजे आगरा मेट्रो का निरीक्षण करेंगे, आगरा मेट्रो के कार्यों को देखेंगे, निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 30 मिनट तक आगरा मेट्रो का निरीक्षण करेंगे।

छह किलोमीटर ट्रैक पर जनवरी 2024 से दौड़ेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में छह किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जा रहा है। ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक ट्रैक तैयार होगा। इस छह किलोमीटर के ट्रैक पर जनवरी 2024 से मेट्रो दौड़ने लगेगी, मेट्रो में लोग यात्रा कर सकेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1: 45 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे
1:50 बजे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा जाएंगे
दोपहर 2.20 बजे पर वृंदावन पहुंचेंगे सीएम योगी
3.30 बजे तक रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन में रुकेंगे
कैंसर रोगियों के लिए पेट सीटी स्कैनर का उद्घाटन करेंगे
3.30 बजे से 4.15 बजे तक ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा
4.30 बजे बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे
5:35 बजे मथुरा से पहुंचेंगे खेरिया एयरपोर्ट आगरा
5:40 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा सर्किट हाउस जाएंगे
शाम 6 बजे से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
6:30 बजे से अधिकारियों संग विकास कार्यों की समीक्षा
7 बजे से आगरा मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे