आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 21 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2266 पहुंची, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में एडीए के अधिकारी एक के बाद एक पॉजिटिव मिल रहे हैं, अधिशासी अभियंता के बाद मुख्य नगर नियोजक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले एडीए के वीसी के ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले थे।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस
36 साल के डिफेंस एस्टेट, देवरी रोड , 84 साल के सैंया, 13 साल के रहलई, 45 साल की रहलई, आठ साल के खेरागढ, 58 साल के एत्मादपुर, 29 साल के देवरी रोड बुंदू कटरा, 18 साल के फतेहाबाद, 44 साल के खेरागढ, 43 साल के विश्वकर्मा ग्रीन शास्त्रीपुरम, 30 साल के बाह, 64 साल के नेहरू नगर, 48 साल के शमसाबाद, सुभाष नगर बोदला के एक ही परिवार के 74, 44 और 35 साल के मरीज, 62 साल के लक्ष्मी पैलेस, 55 साल के मरीज, 23 साल के कागरौल, 24 साल के अलकापुरी, एक साल से कम उम्र की एत्मादपुर की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भाजपा विधायक और परिवार डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित होने के बाद भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी और बेटे को भर्ती कराया गया था। इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है, इन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना है।
355 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित 1809 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, 102 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब 355 मरीजों का इलाज चल रहा है।