आगरालीक्स ..(Agra News 15 june).आगरा में कोरोना के छह घंटे में एक केस, आज एक मरीज की हुई मौत, पढे आज कितने केस आए।
आगरा में आज कोरोना के चार नए केस आए हैं, यह पिछले तीन महीने में सबसे कम केस हैं। कोरोना के केस कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं लेकिन मास्क और सोशल डिस्टिंग का पालन जरूर करें, जिससे कोरोना के केस न बढे।
एक मरीज की मौत
कोरोना के चार नए केस आने के साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। आगरा में कोरोना के 450 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी लहर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।
कोरोना के 25806 केस, 25191 मरीज हुए ठीक
कोरोना के चार नए केस आने के साथ ही चार ही मरीज ठीक भी हो गए। कोरोना के अभी तक 25806 केस आ चुके हैं। इसमें से 25191 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
8504 लोगों के लिए गए सैंपल
बीते 24 घंटे में आगरा में 8504 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, 8504 सैंपल की जांच में चार ही नए केस आए हैं। कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं।
