आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से पूर्व विधायक की पत्नी की मौत, 35 नए केस, कोरोना के कुल केस 2353, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में सोमवार 17 अगस्त को कोरोना के 35 नए केस आए हैं, राजपुर चुंगी निवासी पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा की 67 साल की पत्नी को कोरोना संक्रमित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, उनका निधन हो गया है।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
64 साल के साकेत कॉलोनी शाहगंज निवासी मरीज, 32 साल के त्रिरुपति धाम शास्त्रीपुरम निवासी डॉक्टर, 32 साल के फतेहाबाद निवासी, 55 साल के बोदला, 70 साल के हरीपर्वत, 26 साल और 27 साल के एसएन मेडिकल कॉलेज के हेल्थ वर्कर, 60 साल के बेलनगंज, 50 साल के काला महल, 30 साल के आदेश नगर खंदारी, 33 साल के खंदारी, 55 साल के शाहगंज के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
38 साल के मंडी शहीद खां, 85 साल और 17 साल के ताजगंज, 83 साल के मधु नगर, 45 साल के सुभाष नगर कमला नगर, 28 साल के पिनाहट, 58 साल के दयालबाग, 59 साल के कमला नगर, 50 साल के अमिता विहार कर्मयोगी कमला नगरख् 22 साल के सीएचसी शमसाबाद, 29 साल के न्यू शाहगंजख् 55 साल के चर्च रोड, देवनारी फतेहपुर सीकरी के 18 और 14 साल के मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
322 मरीज भर्ती
आगरा में कोरोना के 1927 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 322 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। कोरोना पॉजिटिव 104 मरीज की मौत हो चुकी है।