आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के रिकॉर्ड कोरोना के नए केस मिले, कोरोना के 19 केस मिले हैं, जाने अब किस क्षेत्र में कोरोना के केस अधिक।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना की जांच के लिए 2240 सैंपल लिए गए। आगरा में कोरोना के 19 नए केस मिले हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोरोना के सक्रिय केस 70
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के 19 केस मिले हैं, लेकिन मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इससे सक्रिय केस 70 हैं। आगरा में अप्रैल में कोरोना के सक्रिय केस 82 तक पहुंच गए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने से सक्रिय केस भी कम हो गए हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक
कोरोना के केस शहर में अधिक हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। कमला नगर के साथ ही दयालबाग में कोरोना के सक्रिय केस अधिक हैं। इसके साथ ही आवास विकास, ताजगंज में भी कोरोना के मरीज हैं।