आगरालीक्स…गुरुवार को 19 नये कोरोना संक्रमित मिले तो 20 हुए डिस्चार्ज..जानिए आगरा में अब क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति
133 लोगों का ही चल रहा अब इलाज
आगरा में कोरोना संक्रमण के लगातार दैनिक केस कम आ रहे हैं. गुरुवार को 19 नये कोरोना संक्रमित मिले तो वहीं 20 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. जिले में कोरोना संक्रमण के अब कुल 133 लोगों का ही इलाज चल रहा है.
ये है अब स्थिति
कुल एक्टिव केस 133
कुल कोरोना संक्रमित 10339
कुल डिस्चार्ज 10036
अब तक मौतें 170
रिकवरी प्रतिशत 97.07 प्रतिशत