आगरालीक्स.(Agra News 25th July). आगरा में कोरोना के केस बढे, 24 घंटे में कोरोना के दो न केस आए हैं, जबकि कई दिनों से 24 घंटे में कोई केस नहीं मिल रहा था या एक ही मरीज सामने आया था।
आगरा में कोरोना के केस लगभग समाप्त हो गए थे, एक भी नया केस नहीं मिल रहा था, ऐसे में रविवार को कोरोना के दो नए मामले और सामने आए हैं। आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25722 पहुंच गई है और 456 मरीजों की मौत हुई है।
तीन मरीज हुए ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ रही है, 24 घंटे में तीन मरीज ठीक हुए हैं। आगरा में अभी तक 25243 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह 98 फीसद से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं।
एक्टिव केस 23
कोरोना के अब आगरा में 23 एक्टिव केस हैं, ये सभी मरीज होम आइसोलेशन में घर पर ही इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं है, एसएन का कोविड हास्पिटल खाली हो गया है।