आगरालीक्स…(01 June 2021 Agra) आगरा में 268 कोरोना के केस. आज से अनलॉक शुरू. 600 सक्रिय मरीज होने पर लग सकता है लॉकडाउन…प्रशासन ने जारी किया कोरोना का नया अपडेट
13 नये कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत
आगरा में आज से अनलॉक शुरू हो गया है. प्रदेश में 600 से कम एक्टिव केस होने वाले जिले आज से अनलॉक हैं. बाजार खुल गए हैं. आगरा में इस समय 268 कोरोना के एक्टिव केस हैं, लेकिन अगर केस बढ़े और ये 600 से अधिक हुए तो फिर से आंशिक लॉकडाउन लग सकता हे. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करें. मंगलवार को प्रशासन ने कोरोना का नया अपडेट भी जारी कर दिया है. मंगलवार को 13 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वहीं 2 दो लोगों की इस संक्रमण से बीते 24 घंटे के अंदर मौत हुई है.
आगरा में अब तक 25545 कोरोना मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 24856 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं. पिछले 24 घन्टे में 10111 लोगों की कोरोना जांच की गई है. पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 40 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय कुल 268 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत 97.30 तक पहुंच गई है.