आगरालीक्स…(Agra News 30th November).कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान का खतरा कम नहीं हो रहा है। आगरा में पोलैंड के कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा है तो वृंदावन में आस्ट्रिया, रूस और फ्रांस की पांच विदेशी महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।
मथुरा के वृंदावन स्थित शीतल छाया के गिरधर आश्रम में रसियन कंट्री से आई 30 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद उनके संपर्क में आईं तीन और महिलाओं की कोरोना की रिपोर्ट् पॉजिटिव आई। इसके बाद गिरधर आश्रम को कंट्रेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
आस्ट्रिया, रूस और फ्रांस की महिला सहित पांच कोरोना संक्रमित
गिरधर आश्रम में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। आस्ट्रिया, रूस और फ्रांस की पांच महिला की कोरोना की जांच कराई गई। इन पांचों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह नौ महिलाओं में कोरोना की पूष्टि हो चुकी है।

इस्कॉन मंदिर में सतर्कता, विदेशियों पर नजर
एक के बाद एक नौ विदेशी महिलाओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सख्ती कर दी गई है। इस्कॉन मंदिर में आ रहे विदेशी श्रदृधालुओं की जांच कराई जा रही है।
आगरा में पोलैंड के कोरोना संक्रमित का चल रहा इलाज
आगरा के खंदारी में पोलैंड के कोरोना संक्रमित 50 साल के मरीज का इलाज चल रहा है। 18 नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, किस वैरिएंट से वह संक्रमित हुआ है इसकी जांच कराने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।