आगरालीक्स …आगरा में कोरोना का पीक आ चुका है, जानें आज कितने केस आए, जिला प्रशासन ने ताजा आंकड़े किए जारी।
आगरा में सोमवार को कोरोना के 90 नए केस मिले हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 4741 सैंपल की आगरा में जांच की गई। 90 नए मरीज मिले हैं और 160 नए मरीज ठीक हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के 797 सक्रिय केस हैं।
कोरोना की तीसरी लहर का पीक निकला
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी में तेजी से केस बढ़े, कोरोना का पीक आने पर एक दिन में करीब 900 केस मिले। लेकिन अब कोरोना का पीक निकल चुका है और कोरोना के नए केस कम मिल रहे हैं। कोरोना के नए केसों में लगातार गिरावट आ रही है।
कोरोना की तीसरी लहर में चार की हुई मौत
कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में करीब 10 हजार केस मिल चुके हैं। मगर, अधिकांश मरीजों में मामूली लक्षण मिले हैं। मरीजों को अस्पताल में भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, घर पर ही मरीज ठीक हो गए। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है।