आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से एक और मौत. गुरुवार को 54 नये केस मिले. कुल केस हुए 9458. जानिए कहां—कहां से मिले संक्रमित.
कम नहीं हो रही संक्रमितों की संख्या
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अभी भी 50 से ऊपर चल रही है. हालांकि दिसंबर माह के पहले दो दिन की अपेक्षा गुरुवार तीन दिसंबर को कम संक्रमित मिले. एक दिसंबर को जहां 95 संक्रमित मिले थे तो वहीं दो दिसंबर बुधवार को ये आंकड़ा 78 रहा. गुरुवार को ताजनगरी में 54 नये कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा एक व्यक्ति् की संक्रमण से मौत हो गई. जिले में अब तक 167 लोगों की जान इस संक्रमण से जा चुकी है.
गुरुवार तक ये रही स्थिति
जिले में एक्टिव केस 644
अब तक कुल संक्रमित 9458
अब तक कुल डिस्चार्ज 8647
कुल मौतें 167
टोटल सैंपल 358581
रिकवरी रेट 91.43 प्रतिशत