आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर आगरा के लिए पांच नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं, ये आगरा में कोरोना की रोकथाम के लिए काम करेंगे।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, रविवार रात तक कोरोना के केस बढकर 752 पहुंच गए हैं। ऐसे में आगरा के लिए आलोक कुमार प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास विभाग, रजनीश दुबे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, विजय प्रकाश आईजी, अविनाश कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी और डॉ आलोक नाथ विभागाध्यक्ष पल्मोनरी विभाग एसजीपीजीआई को नियुक्ति किया गया है।
आगरा में बढ रहे कोरोना के केस
आगरा में कोरोना के नौ नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 752 पहुंच गई है, यह संख्या रात में बढ सकती है। एसएन की महिला जूनियर डॉक्टर भी पॉजिटिव
आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार रविवार को रात 9 25 बजे तक कोरोना के नौ नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 752 पहुंच गई है। इन नए केस में एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। साथ ही एक वार्ड बॉय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इस तरह कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 752 पहुंच गई है।

326 हुए डिस्चार्ज और 25 की मौत
जिला प्रशासन के अनुसार 752 मरीजों में से 326 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, 25 की मौत हो चुकी है। 401 मरीजों का इलाज चल रहा है।