आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कार शोरूम के सात कर्मचारियों सहित 68 नए केस आए हैं। पढे कुल कितने केस, किस क्षेत्र से आए नए केस।
5 नवंबर को कोरोना के 68 नए केस आए हैं, इससे कुल केस 7,512 हो गए हैं, 6,913कोरोना को मरीज मात दे चुके हैं। एक मरीज की मौत से कोरोना पॉजिटिव 148 की मौत हो चुकी है। कोरोना के 451 मरीज भर्ती हैं।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
नुनिहाई और कमला नगर स्थित कार के शोरूम के सात कर्मचारी, जालमा परिसर के 26 साल के मरीज, ताजनगरी के एक ही परिवार के 45 और 25 साल के मरीज, शमसाबाद की 22 साल की महिला मरीज, बेलनगंज की एक ही परिवार की 64 और 54 साल की महिला मरीज, निखिल गार्डन के 55 साल के मरीज, सिकंदरा बोदला रोड के 45 साल के मरीज, पुष्पांजलि वाटिका की 49 साल की महिला मरीज, बजरंग नगर सिकंदरा के 60 साल के मरीज, जालमा हास्पिटल के 38 साल, 33 साल के फतेहाबाद, 30 साल के चक्की पाट, 47 साल के शालीमार एन्क्लेव, 31 साल के एसएन, भगवान टाकीज निवासी 35 साल के मरीज, कमला नगर के 24 साल, 19 साल की दयालबाग निवासी महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।