आगरालीक्स …..आगरा का मौसम बदलने के साथ ही कोरोना के केस भी बढ़ने लगे हैं। जानें आज कितने केस मिले, किस क्षेत्र में कोरोना के अधिक केस।

आगरा में मंगलवार को कोरोना के छह नए केस मिले हैं। इससे पहले सोमवार को दो केस मिले थे। मौसम बदलने के साथ ही कोरोना के केस भी बढ़ने लगे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि 22 साल की युवती, 14 साल के बालक, 28 साल के युवक, 40 साल के युवक और 44 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। 16 साल की युवती की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।