आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस 701 पहुंच गए हैं, डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार कोरोना के 23 नए केस आने से संख्या 701 हो गई है। एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आगरा में शुक्रवार यानी आठ मई को कोरोना के नए केस 23 रिपोर्ट किए गए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 701 पहुंच गई है। मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है, इन मरीजों को अलग अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
गर्भवती, पति पत्नी, जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव
आगरा में धूलिया गंज क्षेत्र के पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है, एसएन के ही एक और कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, कर्मचारी को हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। छीपीटोला निवासी गर्भवती महिला ने डिलीवरी से पहले जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहां उनकी आपरेशन से डिलीवरी कराने की तैयारी चल रही है। आवास विकास कालोनी, रावली क्षेत्र के दो लोगों की रिपार्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है, अब 700 का आंकडा भी पार हो चुका है।
303 हो चुके हैं डिस्चार्ज, 350 से अधिक का चल रहा इलाज
आगरा में 303 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, अभी 350 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।