आगरालीक्स..आगरा में अब सेंट्रल जेल के 10 बंदी पॉजिटिव आए हैं, इससे खतरा बढ गया है, कोरोना पॉजिटिव बंदी के साथ में रहे अन्य बंदियों को क्वारंटाइन में रखा गया था, जिससे संक्रमण की रोकथमा हो सके।
आगरा की सेंट्रल जेल में 60 साल के बंदी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, यहां कोरोना की पुष्टि के बाद नौ मई को मौत हो गई थी। बंदी के साथ बैरक में 14 अन्य बंदी थे, इन्हें विशेष बैरक में क्वारंटाइन कर दिया गया था। 14 बंदी सहित 16 के सैंपल लिए गए थे, बुधवार को इनमें से 10 बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
सेंट्रल जेल में 1800 बंदी, 100 बंदी किए गए क्वारंटाइन
सेंट्रल, जेल आगरा में 1800 बंदी हैं। इसमें से 100 बंदी क्वारंटाइन किए गए हैं, यह उसी सर्किल की बैरक में थे जहां 10 बंदी में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमण जेल के अंदर कैसे पहुंचा इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।जेल में दूध के अलावा खाने-पीने का राशन भी आता है। इसकी भी जांच कराई जा रही है ।जेल के स्टाफ की पूल टेस्टिंग कराने की भी तैयारी है।