आगरालीक्स….(9 July 2021 Agra News) आगरा में अब केवल 41 ही कोरोना मरीज. रिकवरी हुई 98 प्रतिशत से ऊपर. जानिए शुक्रवार को जारी प्रशासन का अपडेट
शुक्रवार को नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित
आगरा में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है. वहीं नये कोरोना संक्रमितों के मिलने की संख्या भी न के बराबर रह गई है. शुक्रवार को आगरा में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. जबकि बीते 24 घंटे के अंदर 15 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 41 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 1245112 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिसमें से अब तक 25715 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं. अभी तक इनमें से 25219 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक 455 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.
जुलाई के 9 दिनों में 4 दिन नहीं मिला कोई संक्रमित
आगरा में जुलाई का माह लोगों के लिए कोरोना से राहत लेकर आया है. जुलाई माह के 9 दिनों में से 4 दिन एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. इनमें से पिछले 4 दिनों में से तीन दिन मंगलवार, बुधवार और आज शुक्रवार को एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. गुरुवार को आगरा में एक कोरोना मरीज मिला था.