आगरालीक्स..( .Agra News 30th January 2022) आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में एक और मौत, जिला प्रशासन ने ताजा आंकड़े किए जारी, हल्के में न लें तीसरी लहर को, केस कम तो बढ़ने लगी मौतें।

आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में रविवार को एक और मरीज की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से तीसरी लहर में चार मौत हो चुकी हैं। इन मरीजों को गंभीर हालत में एसएन के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।
462 मरीजों की हुई मौत
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में 458 मरीजों की मौत हुई थी। तीसरी लहर में अभी तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह आगरा में कोरोना से 462 मौत हुई हैं।
कोरोना के 104 नए केस मिले
आगरा में आज रविवार को कोरोना के 104 नए केस मिले हैं, जबकि 330 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं और नए केस कम आ रहे हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस 867 ही रह गए हैं।