आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं, जानें अब कितने हैं एक्टिव केस। सावधानी बरतें।

आगरा में रविवार को कोरोना के दो और केस मिले हैं। गांधी नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी और अलबतिया क्षेत्र की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना के दो और नए मरीज मिलने से एक्टिव केस 85 हो गए हैं। राहत है कि किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है और सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
117 मिल चुके हैं कोरोना के मरीज
आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। एक दिन में 28 नए केस तक मिले हैं। इस तरह कोरोना बेकाबू हो रहा है।