Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Vaccine news : 1713 vaccinated age above 45 year in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Corona Vaccine news : 1713 vaccinated age above 45 year in Agra #agranews

144

आगरालीक्स ..आगरा में 45 से अधिक उम्र के 1713 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई, आप भी लगवा सकते हैं वैक्सीन।

आगरा में गुरुवार से कोविड-19 टीकाकरण का चौथा चरण शुरू हो गया। जनपद के 227 कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण किया गया। गुरुवार को 3329 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगाई गई। इसमें से 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1713 लोगों ने अपने टीकाकरण कराया। इसके साथ ही पहले टीकाकरण करा चुके 125 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जनपद में चौथे चरण के टीकाकरण शुरू हो गया है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब तक जनपद में कोविड-19 टीकाकरण 133 केंद्रों पर किया जा रहा था, अब इसमें 94 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी जोड़ दिए गए हैं। इस प्रकार से अब जनपद में 227 टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने लिए कोरोना का टीकाकरण कराना जरूरी है। इसलिए सभी 45 वर्ष से अधिक के लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जनपद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इसलिए सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में गुरुवार को कुल 296 लोगों के कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अब फिर से बढ़ने लगा है। इसकी रोकथाम के लिए मास्क पहनना, हाथों को साबुन व पानी से बार-बार धोना, भीड़—भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना जरूरी है, इसके साथ ही टीकाकरण कराना भी जरूरी है। इसलिए जल्द से जल्द अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!