आगरालीक्स..(.Agra News 17th May) आगरा में वैक्सीन नहीं लगी है तो परेशान न हों, किस तरह लग सकती है वैक्सीन, पूरी प्रक्रिया।
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए परेशान हैं, 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए 22 मई तक स्लाट बुक हो गए हैं। लेकिन 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोई परेशानी नहीं है, वे आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही वे केंद्र पर पहुंचकर अपना अप्वाइंटमेंट बुक कराने के बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं।
23 मई को खुलेगा स्लाट
18 से 44 की उम्र के लोगों को हर रोज 7200 डोज लगाई जाएंगी। 22 मई तक स्लाट बुक हैं, 23 मई को स्लाट खुलेंगे। इस दौरान आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
इन 5 केंद्रों पर लगेगी कोवैक्सीन
एसएनएमसी
जीवनीमंडी
मोती महल
शाहगंज प्रथम
जगदीशपुरा
इन केंद्रों पर लगेगी कोविशील्ड
जिला अस्पताल
लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर
रेलवे हास्पिटल
शहरी स्वास्थ्य केंद्र
विभव नगर
मंटोला
नाई की सराय
नगला बूढी
सेवला
लोहामंडी द्वितीय
रकाबगंज साउथ
नरीपुरा
नया घेर
राम नगर
ग्रामीण क्षेत्र में -18 सीएचसी