आगरालीक्स….आगरा में अब 388 कोरोना के मरीज. 10 हजार से ऊपर लोगों की हुई कोरोना जांच. प्रशासन ने जारी किया कोरोना के ताजा आंकड़े.
15 नये कोरोना संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीरे—धीरे ही सही लेकिन अंकुश होने लगी है. शासन के आदेश पर टेस्टिंग, ट्रेसिंग पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. आगरा में इस समय एक दिन में दस हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो रही है. प्रशासन ने शनिवार को ताजा आंकड़े जारी किए. इसके अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 10574 लोगों की कोरोना जांच की गई. इनमें से 15 नये कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं 4 और मरीजों की कोरोना से मौत हुई है.
82 मरीज हुए ठीक, अब 388 कोरोना मरीज
आगरा में कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं. बीते 24 घंटे के अंदर आगरा से कुल 82 मरीज कोरोना से ठीक हुए. इस समय आगरा में कुल 388 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. बता दें कि आगरा में अब तक 25503 कोरोना मरीजों में से 24697 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.