आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को 396 कोरोना मरीज मिले. प्रशासन ने आंकड़े जारी कर बताए 4 लोगों की हुई पिछले 24 घंटे के अंदर मौत और बड़ी संख्या में मरीज हुए ठीक..पढ़ें पूरी खबर
644 मरीज हुए संक्रमण से ठीक
आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना को लेकर जारी आंकड़े प्रशासन ने जारी कर दिए हैं. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि 396 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. बड़ी बात ये है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 644 मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.
ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत हुआ ठीक
आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. रिकवरी प्रतिशत भी बढ़ने लगा है. पिछले दिनों जहां रिकवरी प्रतिशत 73 तक पहुंच गया था वह दोबारा 80 प्रतिशत तक हो गई है. सोमवार को प्रशासन के अनुसार आगरा में कोरोना से रिकवरी प्रतिशत 80.09 प्रतिशत रहा. इसके अलावा आगरा में इस समय 4131 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है.
आगरा में कोरोना का अपडेट
कुल मरीज मिले अभी तक 22147
अब तक कुल मरीज ठीक हुए 17737
अब तक मौतें 279
एक्टिव केस 4131
रिकवरी प्रतिशत 80.09
अब तक सैंपल 756273