आगरालीक्स…(Agra News, 2nd April 2021 ) …आगरा में शुक्रवार को फूटा कोरोना बम. एक दिन में मिले रिकॉर्ड कोरोना के केस. एक की मौत.
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के रिकार्ड 49 केस आए हैं। एक साथ 49 केस आने के बाद खलबली मची हुई है। रैपिड रेस्पोंस टीम कई घंटे से कोरोना संक्रमित मरीजों से संपर्क करने में जुटी हुई है। नए नियम के तहत 60 से अधिक उम्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड हास्पिटल में भर्ती किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमित 69 साल के मरीज की मौत
कोरोना से जगदीशपुरा निवासी 69 साल के मरीज की मौत हो गई, दोनों फेफडों में निमोनिया की समस्या होने पर भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
173 हुए सक्रिय केस, एक की मौत
शुक्रवार को 49 केस आने के बाद सक्रिय केस 173 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10788 हो गई है। जबकि 10437 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हुई है। अभी तक 178 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
निजी चिकित्सक, सीए, दंपती सहित 49 कोरोना संक्रमित
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी निजी चिकित्सक, बुजुर्ग सीए, दंपती सहित कोरोना के 49 नए केस आए हैं। इसमें से कई मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इन्हें कोविड हास्पिटल में भर्ती किया गया है।
इन कालोनियों से आए नए केस
एलोरा एन्क्लेव दयालबाग
अभी धाम सिकंदरा
अयोध्या कुंज अर्जुन नगर
भावना एस्टेट
ब्रज विहार दयालबाग
चाणक्य पुरी मानस नगर
ध्रुव नगर बैंक कालोनी
दुर्गा नगर
फ्रेंडस पैराडाइज, खंदारी
गनेश बाग
जंगजीत नगर आगरा
कारवान गली
किशोरपुरा
क्रष्णा कालोनी जीवनी मंडी
लोहामंडी
मीना एन्क्लेव दयालबाग
नई आबादी मोहनपुरा
न्यू आदर्श नगर
नोर्थ विजय नगर कालोनी
ओल्ड विजय नगर कालोनी
पंच रतन अपार्टमेंट
पीपल मंडी
पुष्पांजलि एक्सटेंशन दिल्ली गेट
रावली
शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर
शिवा कुंज, केके नगर
सोहल्ला
सोरों कटरा
सुलहकुल
तोता का ताल
ट्रांस कालोनी
वैभव नगर
विनय नगर
एत्मादपुर
मुडी क्रोसिंग जलेसर
शमसाबाद