आगरालीक्स. (Agra News 11 April 2021 ). आगरा में शादी समारोह और सार्वजनिक कार्यक्रम में लोगों के शामिल होने की संख्या निर्धारित,
कोरोना की रोकथाम के लिए डीएम प्रभु एन सिंह ने 11 अप्रैल को आदेश जारी किए हैं।
सार्वजनिक कार्यक्रमों में 50 से 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल
सार्वजनिक कार्यक्रम बंद स्थान पर होते हैं तो 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। खुले स्थान पर कार्यक्रम होने पर 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। अभी तक बंद स्थान पर 100 लोग और खुले स्थान पर 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू
आगरा में 12 अप्रैल रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाएगा। हर रोज नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। नाइट कर्फ्यू में लोग बाहर नहीं निकल सकेंगे,इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
12 वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
आगरा में कक्षा एक से 12 वीं तक के मिशनरी, अंग्रेजी और सरकारी 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। आनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगे पूर्व निर्धारित परीक्षाएं भी होंगी।
सक्रिय केस 700 के करीब पहुंचे
कोरोना के रविवार 11 अप्रैल को 119 नए केस आने से सक्रिय केस 682 हो गए हैं, मार्च में कोरोना के सक्रिय केस 44 थे। कोरोना के सक्रिय केस बढने से मरीज भर्ती करने में समस्या आने लगी है। कोरोना के नए केस तेजी से बढ रहे हैं।
सूर्य नगर, विभव नगर सहित 71 कालोनियों से मिले नए केस
कोरोना के रविवार को 119 नए केस आए हैं। ये केस पॉश कालोनी सूर्य नगर, विभव नगर, कमला नगर सहित शहर के अलग अलग हिस्सों से मिले हैं।